सरधना: कई दिन की गर्मी और उमस के बाद हुई बारिश से मिली राहत, लेकिन सड़कों और गलियों में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
सरधना शेत्र में मंगलवार को भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। शाम तक रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि, बारिश ने एक बार फिर नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़कों और गलियों में जल भराव हो गया