बलरामपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई सेवा भारती द्वारा किशोरी विकास वर्ग प्रशिक्षण हेतु किशोरियों को उन्नाव किया गया रवाना
7 जून शनिवार दोपहर 12:00 बजे सेवा भारती द्वारा किशोरी विकास वर्ग प्रशिक्षण हेतु किशोरियों को तिलक लगाकर रेलवे स्टेशन बलरामपुर से उन्नाव के लिए रवाना किया गया 25 किशोरियों का दल उन्नाव में 7 दिन स्किल डेवलपमेंट, स्वास्थ्य संबंधी एवं आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। इस अवसर पर सेवा भारती ईकाई बलरामपुर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।