बलरामपुर: नौशाहरा ईदगाह पर बकरीद नमाज़ के वक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद
7 जून शनिवार 8 बजे जनपद मुख्यालय पर ईद उल अजहा के नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में डीएम पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार स्वयं मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने नमाज अदा किया। नौसहारा स्थित ईदगाह मैदान पर बड़ी संख्या में नगर वा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने पहुंच कर नमाज अदा कर स्वयं के वा मुल्क के सलामती की दुआ की।