अनूपपुर: सेंदुरी में करंट लगने से युवक की मौत, हरद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दूसरे युवक ने गंवाई जान
जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की सेंदुरी गांव में करंट लगने से मौत हुई, जबकि दूसरे युवक की हरद रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरी निवासी 27 वर्षीय हीरालाल बैगा की मौत हो गई ।