डुमरा: राजोपट्टी मंदिर के पीछे नशे के कारोबार का आरोप, स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
सीतामढ़ी:शहर के राजोपट्टी इलाके में कथित तौर पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नशीली टैबलेट, सूंघने वाले नशे और इंजेक्शन जैसे मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है, लोगों ने इसमें कार्रवाई की मांग की है।