बरहट: कटौना पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, दो घायल
Barhat, Jamui | Feb 16, 2024 बरहट प्रखंड के कटौना पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक युवक को गिद्धौर की ओर से आ रहे तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ा युवक व बाइक सवार एक युवक घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान गिद्धौर के बबलू पटेल तथा शहर के बिहारी निवासी सौरभ के रूप में हुई है।