बीकानेर: वन्दे गंगा अभियान के तहत कृषक कार्यशाला में किसानों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ
बीकानेर के कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) बीछवाल में बुधवार को ‘वन्दे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत कृषक कार्यशाला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग और उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में किसानों को जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्ष