पडरौना: पड़रौना नगर के जंगल बकुलहा सरकारी विद्यालय में अध्यापिका की लेटलतीफी से नाराज ग्रामीण, शिक्षिका की धमकी बनी सुर्ख़ी
पड़रौना नगर के पृथ्वीराज चौहान नगर व जंगल बकुलहा सरकारी विद्यालय में, जहां एक महिला शिक्षिका की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। मामला है पड़रौना विकास खण्ड के जंगल बकुलहां, वार्ड नंबर 2 पृथ्वीराज चौहान नगर के प्राथमिक विद्यालय का, जहां महिला शिक्षिका अंकिता पाण्डे पर रोजाना एक से डेढ़ घंटे देर से विद्यालय आने का आरोप है।