भोरे: कुआरीडीह के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह इंटर कॉलेज में राखी बनाओ प्रतियोगिता हुआ आयोजित, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
भोरे प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह इंटर कॉलेज कुवारीडीह में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई छात्राओ ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक विकास कुमार मौर्य ने किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के छात्राओं ने भाग लेकर मनमोहन राखी बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किए । जिन्हें पुरस्कृत किया गया।