भोरे: हरपुर घाट के पास से एक बाइक व 80 लीटर देसी शराब पुलिस ने की बरामद, कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के कोईरी गांवा स्थित हरपुर घाट के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर कुख्यात शराब माफिया को 80 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया। कुख्यात शराब माफिया के खिलाफ फुलवरिया थाना में 3 आपराधिक इतिहास के मामले दर्ज है। इसकी जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी सह भोरे थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने दी।