भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के एक किशोर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पंचदेवरी बाजार के पास ट्रैक्टर के चपेट में आने से हुआ हादसा
भोरे थाना क्षेत्र के एक बाइक सवार किशोर की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। यह हादसा पंचदेवरी बाजार के चार मोहानी के पास ट्रैक्टर के चपेट मे आने से हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दी है।