बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने एक नफर वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा वांछित वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली देहात बृजा नंद सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश गुप्ता द्वारा एक नफर वारंटी अभियुक्त महेश पांडे पुत्र रामनरेश पांडे निवासी पीलीभीत को उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।