बलरामपुर: नियमित मानदेय की मांग करते हुए पशु मित्रों ने कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में पशुमित्रों और मैत्रियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है उन्होंने नियमित मानदेय की मांग की है पशुमित्रों का कहना है कि 1995 से पशुपालन विभाग में न्याय पंचायत स्तर पर नियुक्ति हुई थी शुरुआत में प्रशिक्षण के बाद कुछ महीनो मानदेय मिला लेकिन उसके बाद बंद हो गया, वर्तमान में कृत्रिम गर्भाधान टीकाकरण पशुगणना टैगिंग कार्य करते है।