बलरामपुर: उप निदेशक कृषि कार्यालय के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया
बुधवार 2 बजे किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए माह जून का किसान दिवस उप निदेशक कार्यालय सभागार में संपन्न हुई।किसान दिवस ने नवागत उप निदेशक कृषि श्याम नारायण राम द्वारा किसान दिवस में आये समस्त अधिकारियों एवं कृषक बन्धुओं का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। विगत माह के किसान दिवस में उठायी गयी समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा किया गया।