डेरापुर: नैपलापुर गांव में बुखार से दो महिलाओं की मौत, दो दर्जन लोग बीमार; शनिवार को लगेगा स्वास्थ्य शिविर, अधीक्षक ने दी जानकारी
नैपलापुर गांव में बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, जांच में दोनों के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। वहीं, गांव में पिछले 10 दिनों से दो दर्जन लोग तेज बुखार, बदन दर्द और प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत से पीड़ित हैं। गांव निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि उनकी 60 वर्षीय मां रामदुलारी को 11 अक्टूबर से बुखार आ रहा था। गांव के एक झोला