सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय चंदन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच कर रही है
सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय चंदन पिता जमना प्रसाद अहिरवार ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और जांच शुरू की।मृतक के भतीजे अभिषेक अहिरवार ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि उनके चाचा ने फांसी लगा ली है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।