टीकमगढ़: शहर को मिली बड़ी सौगात: 34 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक सार्वजनिक शौचालय, महिलाओं को मिलेगी खास सुविधा
टीकमगढ़। शहर के नजाई मंडी स्थित स्टेट बैंक के पास महिला पार्क एवं पुरानी तहसील क्षेत्र के बाहर करीब 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष अंजली शर्मा ने किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पार्षद और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष अंजली शर्मा ने कहा कि शहर में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता।