शाहजहांपुर के जलालाबाद नगर क्षेत्र से सटी ग्राम पंचायत गुनारा के वार्ड बाबू नगर और आजाद नगर के लोग बदहाल स्थिति में जीवन जीने को मजबूर हैं। आविद अली एडवोकेट की कोठी से लेकर कब्रिस्तान तक मुख्य सड़क पर महीनों से गंदे नाले का पानी जमा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.