गायघाट: गायघाट समेत अन्य प्रखंडों में शारदीय नवरात्र की पूजा-अर्चना शुरू, निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट, कटरा, औराई, बंदरा, बोचहां शारदीय नवरात्र के अवसर पर गुरूवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही सुबह से ही मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में पूजा अर्चना शुरू हो गई है। प्रथम दिन मां दुर्गा शैलपुत्री की पूजा की जा रही है।