गायघाट: पिरौंछा में बागमती नदी के बांध में अचानक रिसाव शुरू, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के पिरौंछा गांव में बाढ़ का पानी का दबदबा बना हुआ है। बांध के कई जगहों पर अचानक रिसाव होने लगा। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गई। उप प्रखंड प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने बताया कि कांटा पिरौंछा उतरी पंचायत के वार्ड संख्या चार माने सिंह व भोगी सिंह के घर के समीप एक तरफ बागमती नदी का पानी भरा हुआ है।