गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF टीम ने चोरी के एक आरोपी को लेडीज पर्स के साथ किया गिरफ्तार
गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर आरपीएफ टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी एसी-2 कोच से एक महिला का पर्स चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है।