Public App Logo
#हनुमानगढ़: नए एसपी बी. आदित्य ने संभाला मोर्चा, कानून-व्यवस्था का जायजा लेने निकाला फ्लैग मार्च , आमजन एवं व्यापारियों ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत। #Hanumangarh_police #lalbahadurbhakharjournlist हनुमानगढ़ #लालबहादुर_भाखर :- हनुमानगढ़ जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार शाम हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। भगत सिंह चौक से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों व रेलवे स्टेशन परिसर से गुजरे इस फ्लैग मार्च के जरिए एसपी ने शहर की यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिया, जिस पर बाजार में व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। फ्लैग मार्च में पुलिस के आला अधिकारी और भारी जाब्ता मौजूद रहा। - Pilibanga News