विदिशा नगर: विदिशा में नए आरक्षकों की भर्ती से पुलिस बल को मिलेगी राहत
विदिशा जिले में पुलिस बल की कमी दूर होने की उम्मीद है।वर्ष 2025 की पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 293नए आरक्षकों को विदिशा जिले के लिए आवंटित किया गयाहै। शनिवार से पुलिस लाइन में इन नवआरक्षकों के मेडिकलपरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 110 चयनितयुवाओं को बुलाया गया, जिनकी आंखों की जांच, ऊंचाई,वजन स्मत अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।