गढ़मुक्तेश्वर: बुजुर्ग की अंतिम यात्रा में डीजे बजा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत।
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर के पास रविवार को एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा में डीजे बज रहा युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।