दमोह। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका ने शुक्रवार शाम को कचौरा शॉपिंग सेंटर में सख्त कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से 30 से अधिक दुकानों के बाहर लगे टीन सेट हटाए गए। सब्जी बाजार में किए गए अवैध कब्जे भी हटाए गए। कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। मुनादी के बाद भी विरोध के बीच अभियान जारी रहा।