पेण्ड्रा: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. संतोष प्रसाद देवांगन ने कार्यभार ग्रहण किया
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में नव पदस्थ कलेक्टर डॉ संतोष प्रसाद देवांगन ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर तत्कालीन कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई पदस्थापना के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने भी स्वागत किया।