पटना ग्रामीण: महिला आयोग पहुंचा पारिवारिक ड्रामा, पत्नी का आरोप- पति और भाभी का है अफेयर, पति बोला- झूठे केस की धमकी
बिहार राज्य महिला आयोग के सामने पटना के बिहटा से एक हैरान करने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। यहाँ एक पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति का अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध है। महिला के मुताबिक, उसका पति अक्सर आधी रात को उठकर भाभी के कमरे में जाता है, और उसने दोनों के बीच आपत्तिजनक मैसेज भी देखे हैं।