गायघाट: केवटसा गांव के पास एनएच-27 पर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा गांव के समीप एक लाइन होटल के पास पुलिस ने देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसे बुधवार दोपहर करीब 12 बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार तस्कर का पहचान पिरौंछा गांव के आनंद मोहन महतो बताया गया है।