हमीरपुर: वन विभाग के पास ई-रिक्शा सवारों ने ई-रिक्शा चालक का गला रेता, आरोपी हुए फरार, रिपोर्ट दर्ज
हमीरपुर सदर कोतवाली के गांव शीतलपुर निवासी ई रिक्शा चालक रामजीवन का किसी बात पर झगड़ कर ई रिक्शा सवारों ने मार पीट के साथ गला रेत कर फरार हो गये।आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है,पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घायल को कानपुर रेफर किया गया है उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।यह जानकारी गुरुवार को सात बजे मिली