सतना। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जिले की कई फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग द्वारा विगत दिनों की गई जांच में अनियमितताओं के गंभीर मामले सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों से सात दिवस के भीतर मांगा गया जवाब।