कोरबा के रविशंकर शुक्ल नगर में निर्माणाधीन मकान के खुले सेप्टिक टैंक में नंदी बैल गिर गया। चार दिनों से फंसे नंदी बैल की जानकारी मिलने पर गौ सेवा समिति ने मौके पर पहुंचकर करीब सात घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। जेसीबी, ड्रिल मशीन और गैस कटर की मदद से सेप्टिक टैंक का हिस्सा तोड़कर बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में मकान मालिक की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है।
Korba, Korba | Aug 6, 2026