रक्सौल नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 में विकास की मिसाल, छठ घाट निर्माण में पार्षद सोनू गुप्ता की विशेष पहल
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रक्सौल नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 स्थित कौड़िहार चौक पर छठ घाट का निर्माण कराया गया है। इस निर्माण कार्य में स्थानीय नगर पार्षद सोनू गुप्ता की विशेष पहल और सक्रिय भूमिका देखने को मिली।
पार्षद सोनू गुप्ता ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर अपनी निगरानी में छठ घाट का निर्माण कार्य करवाया। निर्माण के दौरान सरिया, सीमेंट, गिट्टी और बालू सहित सभी निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर और सुरक्षित सुविधा मिल सके।
स्थानीय लोगों के बीच इस विकास कार्य की सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि एक सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है, जो केवल वादे नहीं करता, बल्कि अपने कार्यों से धरातल पर विकास करके दिखाता है।
कुशल नेतृत्व, जनसेवा की भावना और विकास के प्रति समर्पण के साथ की गई यह पहल निश्चित रूप से अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
क्योंकि जनता को केवल वादे करने वाला नहीं, बल्कि विकास को धरातल पर उतारने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए।
आइए, देखते हैं कौड़िहार चौक स्थित नवनिर्मित छठ घाट की पूरी तस्वीर और जानते हैं वार्ड संख्या 19 में विकास की इस पहल के बारे में।
#nonflowers #Raxaul #bihar #dhanteras #riseanddfall #facebookcamera #NagarParishad #Dipawali #Chhathpuja #viralreels
Raxaul, East Champaran | Nov 7, 2026