चित्तौड़गढ़: कुम्भा नगर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का 158 लोगों ने उठाया लाभ, 18 को किया उदयपुर
पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उदयपुर द्वारा सामुदायिक भवन कुम्भा नगर में निःशुल्क परामर्श, जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व पार्षद छोटू सिंह शेखावत, नरेन्द पोखरना, अनिल ईनाणी, शिव शर्मा, पंकज मोदी, शांति लाल जाट द्वारा किया गया जिसका 158 लोगों ने लाभ उठाया. 18 लोगों को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया।