दमोह: दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
Damoh, Damoh | May 7, 2026 दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक स्टेशन के मुख्य द्वार के पास लंबे समय से अचेत पड़ा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल की घेराबंदी कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। SFL व डॉग स्क्वायड जांच कर रही है।