कुरडेग: कुरडेग रेंगारबहार में प्रतिबंधित पशु मामले में तीन गिरफ्तार, प्रेस कांफ्रेंस के बाद जेल भेजे गए
Kurdeg, Simdega | Apr 17, 2026 कुरडेग के रेंगारबहार गांव में प्रतिबंधित पशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को शुक्रवार को 1:00 बजे वरीय पुलिस उपाधीक्षक ने प्रेस वार्ता के बाद जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अयूब, शाहबाज एवं स्थानीय केशव यादव नामक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया और इसी मामले में दो वाहन भी जप्त किए गए।