शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने महिला संबंधी अपराध में वांछित अभियुक्त कमल को किया गिरफ्तार
थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद पर पंजीकृत महिला सम्बन्धित अपराध में वांछित अभियुक्त कमल सिंह रजत उर्फ बॉबी सत्या निवासी सैलई थाना रामगढ़ को बुधवार दोपहर दो बजे करीबन गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त कमल सिंह रजत उर्फ बॉबी सत्या उपरोक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।