शिकोहाबाद: फ़िरोज़ाबाद में युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिल रहा ब्याज मुक्त ऋण, 29 नोडल अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी ली
जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत जिले के सभी 29 नोडल अधिकारी अपने-अपने आवंटित बैंकों में मंगलवर दोपहर एक बजे करीब पहुंचे। उन्होंने ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की और बैंक प्रबंधकों को अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभ देने के निर्देश दिए। 21 से 40 वर्ष के युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।