शिकोहाबाद: डूबने की घटनाएं रोकने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा ने दबरई कलेक्ट्रेट में जारी किए दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के तहत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा ने डूबने से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए दबरई कलेक्ट्रेट में मंगलवार देर शाम 7 बजे क़रीबन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को जल स्रोतों के पास अकेले न जाने दें और उनकी सतत निगरानी करें।