लातेहार: सासंग में ग्राम सभा की अनुमति बिना कोयला जांच ड्रिलिंग का विरोध, पांच गांवों के ग्रामीणों का प्रदर्शन
सदर प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सासंग गांव स्थित कोटारी टोला अखड़ा में ओरिएंटल कंपनी द्वारा कोयला भंडार की जांच के लिए कराई जा रही ड्रिलिंग के विरोध में सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।