दमोह: तीन गुल्ली चौराहा पर गुंडागर्दी: लोकसेवा बस रोककर पैसों की मांग, मौके पर पहुंची पुलिस
Damoh, Damoh | May 5, 2026 दमोह तीन गुल्ली चौराहा पर पैसों के विवाद में एक युवक ने लोकसेवा बस रोककर हंगामा किया। बस संचालक से 50 हजार रुपये की मांग को लेकर चालक-परिचालक से बहस हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर कोतवाली पुलिस व डायल 112 मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। समझाइश के बाद बस रवाना कराई गई। मामले में शिकायत दर्ज हुई, हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।