नवादा: नवादा में कांग्रेस की आंतरिक कलह, नए जिला अध्यक्ष प्रभाकर झा के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन
Nawada, Nawada | Apr 6, 2026 नवादा जिले में हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभाकर कुमार झा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं ने तीखा विरोध जताया है। विरोध प्रदर्शन भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के निकट आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस नेता एजाज अली मुन्ना की देखरेख में बैनर लगाकर प्रभाकर झा को हटाने की मांग की गई।