नानौता नगर के गंगोह रोड स्थित पायल मोबाइल गैलरी में शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने तुरंत दुकान मालिक नीरज सैनी को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नीरज सैनी मौके पर पहुंचे।