बहराइच के मिहींपुरवा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सेमरहना में विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया तेज हो गई है। सड़क और आवास निर्माण के लिए अधिकारियों की टीम ने गांव पहुंचकर जमीन का चिन्हांकन कर प्लॉटिंग का कार्य शुरू कर दिया है। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के भरथापुर गांव के 136 परिवारों को सेमरहना में बसाया जाना है।