पेण्ड्रा: कोटमीकला साप्ताहिक बाजार: सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी हत्याकांड में पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला में सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने कर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय खुफिया तंत्र की मदद से वारदात में शामिल सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हथियार, जिंदा कारतूस, सोना-चांदी के आभूषण और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन बरामद किए गए हैं।