दतिया: जनपद पंचायत कार्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 31 जोड़ों का विवाह संपन्न, पूर्व विधायक हुए शामिल
Datia, Datia | Apr 20, 2026 मुख्यमंत्री कन्या विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय पर किया गया। जिसमें सम्मेलन के माध्यम से 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा शामिल हुए।