चांपा: बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव को लेकर विधायक बालेश्वर साहू ने दी जानकारी
आज सोमवार शाम 7 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। बीजेपी की सरकार सुशासन नहीं बल्कि कुशासन की सरकार बन गई है। प्रदेश का हर वर्ग मजदूर, किसान, कर्मचारी, युवा और आम नागरिक आज परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है।