न्यूज़ देशआदेश नयागांव में वित्तीय साक्षरता शिविर, महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी
डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक हुईं नयागांव की महिलाएं
देशआदेश माजरा ।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की माजरा शाखा की ओर से ग्राम नयागांव में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गांव की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शिविर में बैंक की विभिन्न वित्तीय बचत योजनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह ऋण, सशक्त महिला ऋण योजना और एनआरएलएम ऋण योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों को डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित इस्तेमाल तथा ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
बैंक से संबंधित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी शाखा प्रबंधक दीपक कुमार तथा सहायक प्रबंधक सुशील कुमार ने दी। इस अवसर पर रजनी वर्मा, प्रेम शर्मा, पूनम कुमारी, त्रिशला, कविता, परमजीत, नेहा, सुमन, रीता देवी, तारा देवी, शीतल, रेणु, रजिया जुल्का, रेखा वर्मा, गीता देवी, कविता, सुलोचना, मधुबाला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।