थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले जाने के मामले में वांछित बाल अपचारी को पकड़ लिया और अपहृता को सकुशल बरामद किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय भेज दिया गया।