नवादा: नवादा उत्पाद विभाग पर उठा बड़ा सवाल, इंदिरा चौक पर हुई घटना CCTV फुटेज में कैद
Nawada, Nawada | Jul 3, 2026 नवादा जिले के इंदिरा चौक के पास उत्पाद विभाग के एक कर्मी ने एक युवक के साथ मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। घायल युवक की पहचान सोनेलाल कुमार के रूप में हुई है। उसे पहले नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अब वह एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है।