देवबंद: देवबंद में i20 कार के भीतर चली गोली, नागल निवासी युवक घायल; पुलिस ने कहा- अवैध पिस्टल की मिस हैंडलिंग से हुआ फायर
सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में रणखंडी फाटक के पास बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक i20 कार के भीतर अचानक गोली चल गई। गोली कार में सवार नागल निवासी युवक मोनीश को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।